{"_id":"5a31fc694f1c1b86698c1740","slug":"rajasthan-udaipur-love-jihad-live-murder-case-police-on-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस एक शख्स के कारण पुलिस-प्रशासन व लाखों लोग परेशानी में, कौन है ये...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एक शख्स के कारण पुलिस-प्रशासन व लाखों लोग परेशानी में, कौन है ये...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
उपदेश राणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के जरिए लोगों की साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले एक शख्स ने कई जिलों की पुलिस व अधिकारियों की नींद हराम कर दी है।
दरअसल मामला राजस्थान के उदयपुर सम्भाग का है। उदयपुर सम्भाग में स्थित राजसमंद जिले में हुए लाइव मर्डर को लेकर एक शख्स व कुछ संगठन सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार उपदेश राणा नाम का यह शख्स लगातार एक समुदाय विशेष के खिलाफ बयानबाजी कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़का रहा है। पुलिस और प्रशासन को उपदेश राणा के ही आने की सूचना मिली है।

अभी पुलिस जुटा रही है शख्स के बारे में जानकारी
फाइल फोटो।
उपदेश राणा ने फेसबुक के जरिए ही आज उदयपुर आने की भी जानकारी दी है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए है और आनन-फानन में इंटरनेट बैन और धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
दरअसल कयास लगाए जा रहे हैं कि उपदेश राणा वही शख्स है, जिसने कोलकात्ता की टीपू सुल्तान मस्जिद के बर्खास्त इमाम के साथ हुई मारपीट की जिम्मेदारी ली थी। यह शख्स अक्सर फेसबुक पर भड़काऊ बयानबाजी करता है और एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी करता है। यह स्वयं को एक हिंदुवादी संगठन का पदाधिकारी भी बताता है। जानकारी के अनुसार उपदेश राणा मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है।