{"_id":"5a7ed2c44f1c1b462c8b727e","slug":"rajasthan-those-candidate-who-get-minus-marks-in-competition-exam-will-also-become-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण का कमाल, कम्पटीशन में माइनस अंक लाने वाले भी बनेंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण का कमाल, कम्पटीशन में माइनस अंक लाने वाले भी बनेंगे गुरुजी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
कम्पटीशन में माइनस में अंक प्राप्त करके भी आप गुरुजी बनकर बच्चों को भविष्य की शिक्षा दे सकते हैं। एेसा हम नहीं एक प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम बोल रहा है।
पूरा मामला राजस्थान में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई वरिष्ठ अध्यापक-गणित (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 के करीब 662 पदों से जुड़ा है। इन पदों पर आयोग की ओर से अनिवार्य विषय के लिए 26 अप्रैल और ऐच्छिक विषय गणित के लिए 30 जून 2017 को परीक्षा आयोजित की गई।
इसका परिणाम 9 फरवरी 2018 को घोषित कर दिया गया। परिणाम जानकर आपको हैरानी होगी कि प्रतियोगी परीक्षा की कटआॅफ जहां जनरल कैटेगरी 215.82 जारी की गई, वहीं रिजर्वेशन केटेगरी में आने वाले अनुसूचित जाति (टीएसपी) पुरुष वर्ग की कटआॅफ माइनस अंकों में गई। यह माइनस में 9.79 दर्शाई गई है। वहीं इसी केटेगरी में महिला वर्ग की कटआॅफ 1.79 अंक बताई गई है।

Trending Videos
यहां भी -23 से भी ज्यादा वाले
माइनस में कटआॅफ(गोले में)
- फोटो : amar ujala
इसी तरह हॉरीजेंटल रिजर्वेशन की बात करें तो एक्स सर्विसमेन (नॉन टीएसपी) के कटआॅफ मार्क्स मानइस 23.64 रहे। आयोग की ओर से इस तरह की कटआॅफ जारी होने के बाद से ही शैक्षणिक जगत में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों का कहना है कि कटआॅफ में केवल आरक्षण का ध्यान रखकर ही नहीं, बल्कि मिनिमम अंकों का निर्धारण तो किया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि ये प्रतियोगी परीक्षा कुल 500 अंकों की थी, जिसमें ये कटआॅफ मार्क्स जारी किए गए हैं।
इधर, सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में बहस शुरू हो गई है। इस परिणाम के आने के बाद कोई कह रहा है कि एेसे बनेगा नया इंडिया, तो कोई कह रहा है कि ये मेहनती बच्चों के हक पर कुठाराघात है।