फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Temperature minus four degree Celsius in Jaipur Frozen snow in Churu Fatehpur Sikar and Mountabu

Rajasthan: जयपुर के जोबनेर में तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस, चूरू-फतेहपुर-सीकर और माउंटआबू में जमी बर्फ

Thu, 05 Jan 2023 09:33 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 09:33 AM IST
सार

पूरा राजस्थान भीषण सर्दी की चपेट में है। प्रदेश में शीतलहर चलने के कारण ठिठुरन और हवा में गलन का अहसास हो रहा है। जयपुर जिले के जोबनेर, चूरू, सीकर के फतेहपुर और माउंटआबू में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Temperature minus four degree Celsius in Jaipur Frozen snow in Churu Fatehpur Sikar and Mountabu
जोबनेर में तापमान माइनस चार डिग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की चार जगहों पर पाला पड़ गया है। जयपुर के जोबनेर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इलाके में पानी वाली जगहों पर बर्फ जम गई है। खेतों में भी पाला पड़ गया है, खुले में निकलने पर लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



जोबनेर में सर्दी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जोबनेर स्थित कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला के मुताबिक, न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। पिछले 25 साल में दूसरी बार यहां सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2021 में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री दर्ज हुआ था। तापमान में भारी गिरावट के चलते जनजीवन प्रभावित है। लोग जगह-जगह स्थानों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। अल सुबह खेतों में फसलों और पेड़ों पर ओस की बूंदें जमी हुई दिखाई दीं। खुले इलाकों और पानी के पॉन्ड में बर्फ जम गई। खेतों सिंचाई के लिए लगे पाइपों में भी पानी जम गया। एक दिन पहले जोबनेर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर चूरू और माउंटआबू में लगातार तीन दिन से माइनस में तापमान...
प्रदेश में गलन भरी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चूरू, फतेहपुर और माउंटआबू में लगातार तीसरे दिन टेम्परेचर माइनस छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। फतेहपुर में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और चूरू में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है। माउंटआबू में भी माइनस दो डिग्री से नीचे टेम्परेचर चल रहा है। इन सभी शहरों में खेतों में पाला पड़ा है।

कोटा में सर्दी का नया रिकॉर्ड...
कोटा में अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 6.3 डिग्री लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह इस सीजन में कोटा में दिन और रात का सबसे कम तापमान रहा।

राजस्थान के शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट...

  • कोटा में 7.5 डिग्री
  • टोंक के वनस्थली में 6.7 डिग्री
  • झुंझुनूं के पिलानी में 5.4 डिग्री
  • भीलवाड़ा में 5.4 डिग्री
  • उदयपुर के डबोक में पांच डिग्री
  • सीकर में -1.5 डिग्री 
  • श्रीगंगानगर में 4.4 डिग्री
  • चित्तौड़गढ़ में 4.4 डिग्री
  • अजमेर में 4.2 डिग्री
  • जोधपुर में 3.5 डिग्री
  • बीकानेर में 2.3 डिग्री
  • अलवर में 2.4 डिग्री
  • जयपुर में 1.5 डिग्री

घना कोहरा छाया, शीतलहर जारी...
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, कोटा में घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेशभर में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक छह जनवरी तक तेज शीतलहर जारी रहेगी।



सात जनवरी से सर्दी से हल्की राहत के संकेत...
मौसम विभाग के मुताबिक, एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस दो दिन बाद एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से सात जनवरी से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने लगेगा। पहाड़ी इलाकों से आ रही उत्तरी हवाएं रुकने पर ही सर्दी से राहत मिल सकेगी।

साल 2017 के बाद जयपुर में जनवरी की सबसे ठंडी रात...
राजधानी जयपुर में साल 2017 के बाद जनवरी में सबसे कम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सुबह जयपुर में कोहरा छाया रहा। इससे पहले जयपुर में 11 जनवरी 2017 को रात का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed