फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan sikar court sentenced a married woman who brutally killed her husband

किशोर के प्यार में अंधी विवाहिता ने बनाए अवैध संबंध, फिर पति को ही बना डाला शिकार

Thu, 15 Feb 2018 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
rajasthan sikar court sentenced a married woman who brutally killed her husband
illicit relationships
जिसके साथ सात फेरे लेकर जीवन बिताने का संकल्प किया था उसी जीवनसाथी की एक किशोर से नाजायज रिश्तों के चलते जान ले ली। अवैध संबंधों में बाधा बने पति की महिला ने पहले तो गंडासे से वार किया और इसके बाद रस्सी से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


ये मामला सीकर जिले के सदर थाना इलाके के नेहरों की ढाणी मोल्यासी गांव का था, जिसमें अदालत ने अभियुक्त पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। मामले में गम्भीर तथ्य ये था कि पत्नी ने पति को जान से मारने के लिए गंडासे से वार किए, लेकिन जब वह नहीं मरा तो पत्नी ने पति का गला ही घोंट दिया।
विज्ञापन


पति को मारकर पत्नी अपने जेठ के घर पहुंची और पूरे होशो हवास में उसने जेठ को कहा कि मैंने आपके छोटे भाई को मार दिया है।

जानिये पूरा मामला

rajasthan sikar court sentenced a married woman who brutally killed her husband
सांकेतिक चित्र
अपर लोक अभियोजक ने बताया कि नेहरों की ढाणी मोल्यासी निवासी रामचन्द्र जाट खेत में परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी सुमन के एक किशोर से कथित रूप से अवैध संबंध थे। पति की टोकाटाकी से परेशान होकर सुमन ने 12 सितंबर 2015 में गंडासे से रामचन्द्र पर वार कर जान लेने की कोशिश की। कामयाब नही होने पर उसने रस्सी से पति का गला घोंट दिया।

इसके बाद जेठ के घर आकर वारदात के बारे में बता दिया। पुलिस ने बड़े भाई भंवरलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर सुमन को गिरफ्तार कर लिया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरज भारद्वाज ने सुनवाई के बाद अभियुक्त पत्नी को उम्रकैद और 25 हजार रुपए की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed