{"_id":"5a3de7c94f1c1b0d788b478a","slug":"rajasthan-sawai-madhopur-accident-death-noumber-increasing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनास हादसा: नदी में डूबने से नहीं 100 फीट से गिरने के कारण गई अधिकतर जान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनास हादसा: नदी में डूबने से नहीं 100 फीट से गिरने के कारण गई अधिकतर जान!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
शव निकालते गोताखोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनास नदी में आज सुबह हुए हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। भगवान के दर्शन को निकले लोगों को शायद इस बात का अहसास नहीं होगा कि यमराज उनका रास्ता रोक लेंगे। आज सुबह सवाई माधोपुर के नजदीक दुब्बी बनास पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए एक प्राईवेट बस बनास नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय लोगों व प्रशासन के अनुसार बनास नदी में फिलहाल आठ-दस फीट पानी है। इसलिए ज्यादातर जान डूबने से नहीं अपितु 100 फीट से गिरने के कारण गई।
विज्ञापन
यूपी व एमपी के रहने वाले है मृतक
दुर्घटनाग्रस्त बस
जानकारी के अनुसार बस में सवार अधिकतर यात्री रामदेव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हालांकि अभी तक हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस के अनुसार अधिकतर लोग यूपी व मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे है। जबकि कुछ लोग लालसोट और सवाई माधोपुर के के निवासी बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ले रही है जानकारी
वसुंधरा राजे
सुबह करीब सात बजे हुए इस हादसे में मरने वालों में 13 पुरुष, 12 महिलाएं व पांच बच्चे शामिल है। हादसे में घायल लोगों को सवाई माधोपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सरकार के कई मंत्रियों व कई आला अधिकारियों को भी मौके के लिए रवाना किया गया है।