{"_id":"5a3dd2e24f1c1b0d698c3b0e","slug":"rajasthan-sawai-madhopur-20-people-died-in-bus-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बनास नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत की आशंका, 10 शव निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बनास नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत की आशंका, 10 शव निकाले गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
नदी में बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही और तेज गति के कारण राजस्थान के सवाई माधोपुर में आज एक भयावह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर के नजदीक यात्रियों से भरी एक बस बनास नदी में डूब गई। जिसमें 20 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार हादसा आज सुबह हुआ। यात्रियों से भरी यह बस बनास नदी के पुल की रेलिंग तोड़ती हुए नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत बचाव के कार्य जारी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
दुर्घटनाग्रस्त बस
अभी तक नदी से 10 से ज्यादा शव निकाले जा चुके है। मौके पर एक दर्जन से अधिक एम्बलुेंस मौजूद है। नदी की गहराई अधिक होने व सर्दी के कारण राहत बचाव के काम में अड़चने आ रही है। हादसे की सूचना के बाद जयपुर से भी राहत बचाव की टीमों की मौके पर भेजा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए है। इस कारण बनास पुल पर ट्रेफिक जाम हो गया है।