{"_id":"5a352d294f1c1bc1678c1e9f","slug":"rajasthan-s-bjp-mla-said-about-his-own-government-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा MLA का अपनी सरकार पर तंज, कहा- हमे नहीं चाहिए Seaplane","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा MLA का अपनी सरकार पर तंज, कहा- हमे नहीं चाहिए Seaplane
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
भवानी सिंह राजावत
- फोटो : amar ujala
राजनीति में अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी एमएलए ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के मंत्री और सांसद पर तंज कसा है।
मामला राजस्थान के कोटा जिले से आने वाले बीजेपी एमएलए भवानी सिंह राजावत से जुड़ा है। आज यहां एमएलए भवानी सिंह ने राजस्थान सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित हुए समारोह में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर सांसद और प्रभारी मंत्री सहित सभी को आड़े हाथों लेते हुए खरी-खरी सुनाई। मंच पर मौजूद मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित सांसद ओम बिरला और सभी विधायको के बीच विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि सरकार के 4 साल बेमिसाल तब होते जब कोटा में नया एयरपोर्ट का शिलान्यास होता।
राजावत ने कहा कि वे अपनी मेहनत के बल पर खड़े हुए हैं ना कि किसी सरकार की बदौलत। राजावत ने कहा कि अब कोटा उड़ना चाहता है, लेकिन इन उड़नखटोलों से नहीं। यहीं नहीं राजावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सी-प्लेन उड़ाने की योजना पर कहा कि हमें सी-प्लेन की जरूरत नहीं है।

Trending Videos
झाड़ू तोड़ दिए, पर सफाई नहीं हुई
समारोह में मौजूद मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य लोग
- फोटो : amar ujala
एमएलए भवानी सिंह राजावत ने मंच पर मौजूद प्रदेश सरकार में मंत्री प्रभुलाल सैनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप प्रभारी भी हैं और भारी भी हैं। हम सरकार में जीरो हैं और आप हीरो, लेकिन जनता में हम ही हीरो हो सकते हैं। यहीं उन्होनें स्मार्ट सिटी में शामिल कोटा के लिए कहा कि सांसद बिरला ने शहर की सफाई के दौरान झाड़ू तोड़ दिए, लेकिन शहर साफ नहीं हुआ।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एमएलए राजावत ने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ की मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए आयोजित अधिकारियों की बैठक को छोड़कर बाहर आ गए थे। उन्होंने चिकित्सा महकमे पर आरोप जड़े थे कि महकमा गलत आंकड़े पेश कर रहा है। आंकडे डेंगूं से होने वाली मौतों को लेकर था।