फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan rpsc paper leak kirorilal meena made a big disclosure in the paper leak case

Rajasthan Paper leak: किरोड़ीलाल मीणा ने किया बड़ा खुलासा, बताया- RPSC में बैठे इस अधिकारी ने किया खेल

Tue, 27 Dec 2022 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 04:26 PM IST
सार

राजस्थान में RPSC की ओर से सेकेंड ग्रेड भर्ती में पेपर लीक मामले में किरोड़ीलाल मीणा ने जयपुर में प्रेस कॉफ्रेंस कर राजस्थान लोकसेवा आयोग के साथ साथ उमंग कोचिंग के मालिक सुरेश ढाका को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही ये दावा भी किया कि सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर कहां से लीक हुआ।

विज्ञापन
rajasthan rpsc paper leak kirorilal meena made a big disclosure in the paper leak case
किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के लिए सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने RPSC को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरपीएससी के कर्मचारियों ने 15 दिन पहले ही सुरेश ढाका और भूपेंद्र को पेपर दे दिया था, जिसके बाद न सिर्फ उदयपुर बल्कि, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा और कोटा में 21, 22, और 24 दिसंबर का पेपर लीक हुआ है। ऐसे में पूरी भर्ती परीक्षा को रद्द कर इस मामले की CBI से जांच होनी चाहिए। क्योंकि नकल मामले में राजस्थान सरकार के कई प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता भी शामिल हैं। अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो मैं जनता के साथ में सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करूंगा।

विज्ञापन


सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया, RPSC के कर्मचारियों ने तीन बार 80-80 (कुल 240) प्रश्न का सेट सुरेश ढाका और उसके साथियों को दिया था। इससे साफ होता है कि पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लिंक नहीं हुआ है। बल्कि RPSC के मॉडरेटर ने ही पेपर लीक किया है। मेरे पास उस व्यक्ति का भी नाम है, जिसके द्वारा सुरेश और उसके साथियों को पेपर दिया गया। लेकिन जांच प्रभावित होने की वजह से मैं फिलहाल उसका नाम नहीं बता सकता। लेकिन में किसी भी दोषी को छोड़ने वाला नहीं हूं। सबकी असलियत जनता के सामने लेकर रखूंगा।
विज्ञापन


ढाका लंबे समय से कोचिंग चला रहा...
सांसद मीणा ने कहा कि सुरेश ढाका जयपुर में लंबे समय से कोचिंग चला रहा है। इससे पहले भी भर्ती परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक की घटनाओं में उसका संबंध था। लेकिन रसूख की वजह से पुलिस प्रशासन द्वारा उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ पूरा नकल गिरोह तैयार कर लिया, जिसमें कई सरकारी कर्मचारी और बेरोजगार युवा शामिल हैं। जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द सुरेश ढाका की गिरफ्तारी होनी चाहिए। ताकि असली नकल गिरोह का भंडाफोड़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही...
सांसद मीणा ने कहा कि रीट भर्ती परीक्षा के दौरान सरकार ने आरोपी रामकृपाल की प्रॉपर्टी को ध्वस्त कर दिया था। लेकिन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दोषियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही। क्योंकि वह कांग्रेस नेता और रसूखदार है। उन्होंने कहा कि विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा का स्कूल अब तक सील नहीं हुआ है। ना ही उस पर कोई कार्रवाई हुई है। ऐसे में नकल गिरोह के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर सरकार समय रहते शर्मा के स्कूल पर कार्रवाई करती। तो शायद सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लिख नहीं होता।


सांसद मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार के राज में अब तक 16 भर्ती परीक्षाएं आयोजित हुई है। जिनमें से 10 भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है। जिससे लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है ऐसे में इस पूरे प्रकरण की CBI से जांच होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ। तो मैं सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ूंगा और युवाओं के साथ बड़ा आंदोलन करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed