फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan records 45 percent more rainfall than average

153 बांध ओवर फ्लो, चंबल को अब भी पानी का इंतजार

Mon, 31 Jul 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
rajasthan records 45 percent more rainfall than average
मानसून में चंबल नदी को है और पानी का इंतजार - फोटो : amar ujala
राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में हो रही जबरदस्त बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, वहीं प्रदेश में अभी कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां लोगों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मानसून के प्रदेश में सक्रिय होने के बाद से अब तक सामान्य से 45 प्रतिशत तक अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश में 1 जून से लेकर 31 जुलाई तक करीब 361.92 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि 249.38 मिलीमीटर तक सामान्य बारिश होती है। जालोर,सिरोही,पाली और बाड़मेर बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं वहीं कोटा और जयपुर संभाग में सबसे कम पानी बरसा है। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर प्रदेश के 9 जिलों में असामान्य बारिश दर्ज की गई है वहीं 9 अन्य जिलों में बारिश ना के बराबर ही हुई है। 7 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कुछ अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है दूसरी तरफ 8 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

153 बांध हुए ओवरफ्लो,जोधपुर में रिकॉर्ड आवक

rajasthan records 45 percent more rainfall than average
11 गेट खोले जाने के बाद भी जवाईं बांध में बनी हुई है पानी की आवक - फोटो : amar ujala
अच्छी बारिश के चलते प्रदेश के करीब 153 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं वहीं कुछ जिलों में कम बारिश होने के कारण वहां स्थित बांधों में पानी नहीं आया है। उदयपुर संभाग में आने वाले बांध सबसे ज्यादा भर चुके हैं यहां 265 बांधों में करीब 71.3 प्रतिशत तक पानी की आवक हुई है पिछले साल इस संभाग में कुल 58.3 प्रतिशत तक भराव रिकॉर्ड किया गया था।  

बात की जाए कोटा संभाग की तो यहां इस बार 142 बांधों में कुल 42.7 प्रतिशत तक ही पानी की आवक हुई है क्योंकि अब तक यहां सामान्य से भी कम बारिश हुई है पिछली बार कोटा संभाग के बांधो में 52.3 प्रतिशत तक पानी की आवक हुई थी। जयपुर संभाग में आने वाले 282 बांधों में इस बार  26.3 प्रतिशत तक पानी की आवक हुई है। पिछली साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 28.3 प्रतिशत तक पानी आया था। 

प्रदेश के पश्चिमी संभाग जोधपुर के 142 बांध में इस बार जबरदस्त पानी की आवक हुई है। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन बांधों में केवल 12.3 प्रतिशत पानी की आवक हुई थी लेकिन इस बार यहां रिकॉर्ड 64 प्रतिशत पानी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed