{"_id":"59315e684f1c1b7873bdb2ca","slug":"rajasthan-ratnakar-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रत्नाकर साहित्य और लोकगीत पुरस्कारों के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान रत्नाकर साहित्य और लोकगीत पुरस्कारों के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Literature
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख समाजसेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर ने साहित्य और लोकगीत आदि क्षेत्रों में प्रदत पुरस्कारों के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित की है।
रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह पुरस्कार 16 जुलाई को नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले संस्था के वार्षिक समारोह में दिए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार में 25-25 हजार रुपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पात्र व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के प्रधान रतन पोद्दार ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ साहित्य सेवा के लिए चयनित साहित्यकार को दीपचंद जैन साहित्य पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी पुस्तक के लिए लेखक को ओ.पी.बागला साहित्य पुरस्कार तथा राजस्थानी लोकगीत में सर्वश्रेष्ठ गायक को रूपरामका लोकगीत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
संस्था के सचिव सतीश गुप्ता ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए गठित ज्यूरी के सदस्य प्राप्त नामांकनों में से सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी साहित्यकार, लेखक और गायक का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रविष्ठियां भेजने के लिए प्रार्थी अपनी प्रविष्ठियां चार-चार प्रतियों में 15 जून तक राजस्थान रत्नाकर के कार्यालय 30, हाथी खाना, आजाद मार्किट दिल्ली को भिजवा सकते हैं।