{"_id":"5a77e7d24f1c1b84268b88d6","slug":"rajasthan-rajsamand-tension-again-in-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद में फिर तनाव, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसमंद में फिर तनाव, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
राजसमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जेहाद के नाम पर लाइव मर्डर के कारण देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले राजसमंद में एक बार फिर से तनाव का माहौल है। इस बार तनाव का केन्द्र राजसमंद का कांकराली क्षेत्र है। यहां बीती रात दो समुदाय में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जिसके बाद क्षेत्र में पुलिस अलर्ट पर है और धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई है। वहीं क्षेत्र के सभी आपराधिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है और दोनों समुदायों को समझाइश का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह है मामला
राजसमंद
दरअसल कांकराल के रहने वाले युवक प्रकाश को तीन लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार चाकूबाजी पुरानी रंजिश के चलते हुई। इसके बाद गुस्साए प्रकार के परिजनों और अन्य लोगों आरोपियों के घर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार आरोपियों के घर से भीड़ पर पथराव किया गया जिसके बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस के अनुसार शाहिल, सफा सहित तीन लोगों पर चाकूबाजी का आरोप है। इसके बाद बाइक में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा बढ़ाई गई है
राजसमंद
क्षेत्र में दो समुदाय के बीच तनाव की सूचना मिलते ही बड़ी संंख्या में पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए और समझाइश का प्रयास किया गया। कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त जाब्ता भी क्षेत्र में लगाया गया है। वहीं पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं पुलिस लगातार सभी लोगों से शांति रखने की अपील कर रही है। साथ ही कांकराली में सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।