{"_id":"59db1e534f1c1b72548b6630","slug":"rajasthan-police-boycotted-mess-in-a-way-to-protest-against-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी सरकार से हुए नाराज, नहीं खाया मैस में खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी सरकार से हुए नाराज, नहीं खाया मैस में खाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
एक थाने में मेस पर जड़ा ताला और चस्पा किया गया नोटिस
- फोटो : Amar Ujala
एक लंबे अर्से बाद राज्यभर के पुलिसकर्मी आज हाथों पर काली पट्टी बांधे मैस का बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार द्वारा वार्षिक वृद्धि रोके जाने से नाराज राज्यभर के पुलिसकर्मियों द्वारा आज मैस का बहिष्कार किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के पुलिसकर्मी इस बार वेतन में कटौती और वार्षिक वृद्धि रोके जाने का विरोध कर रहे हैं और जगह जगह विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज राज्य के सभी जिलों में स्थित थानों पर पुलिस मेस बंद रही जिससे पुलिसकर्मियों ने मैस का खाना नहीं खाया। पुलिसकर्मियों के साथ साथ मैस बहिष्कार में QRT, पुलिस लाइन और एसडीआरएफ के जवान शामिल हैं। बताया गया है कि QRT के करीब 150, पुलिस लाइन के करीब 3 हजार से ज्यादा जवान भी आज मैस का बहिष्कार करेंगे।

Trending Videos
2006 के बाद पहली बार पुलिस ने किया विरोध
बीकानेर में मेस बहिष्कार के दौरान पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार 7वां वेतन आयोग लगने से पहले राजस्थान सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के वेतन में कटौती और वृद्धि रोके जाने से ऐसी स्थितियां बन आई कि पुलिस को सरकार का विरोध करना पड़ा है।
इससे पहले साल 2006 में पुलिसकर्मियों ने इसी तरह का विरोध किया था। हालांकि पुलिसकर्मियों ने कभी भी कार्य बहिष्कार नहीं किया और आज भी राज्य के पुलिसकर्मी मेस बहिष्कार के साथ ड्यूटी पर होते हुुए विरोध जता रहे हैं।