{"_id":"5a17b34b4f1c1b686a8b5522","slug":"rajasthan-padmavati-controversy-kalvi-strict-on-his-view-about-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती की रील निकालो, डिब्बे में डालो और जौहर की ज्वाला में जला दो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती की रील निकालो, डिब्बे में डालो और जौहर की ज्वाला में जला दो'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
पद्मावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज पर अब भी तलवार लटकी हुई है। अब भारत में ही नहीं किसी भी देश में रिलीज करने को लेकर लगातार चेतावनी जारी हो रही हैं।
विज्ञापन
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी से जब इस विवाद का हल पूछा गया, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि इस विवाद का एक ही हल है, 'फिल्म की रील निकालो, उसे डिब्बे में डालो और जिस तरह रानी पद्मावती ने 16 हजार के साथ जौहर किया था, उसी ज्वाला में रील को भी जला डालो।'
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि इस फिल्म को अब भारत में ही नहीं विश्व के किसी भी देश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि कालवी इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर 'पद्मावती' फिल्म के विरोध में समर्थन जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
कोर्ट ने भी बढ़ाई मुश्किलें
लोकेन्द्र सिंह कालवी
वहीं पद्मावती फिल्म के निर्माताओं व एक्टरों की मुश्किलें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को जयपुर के एक अदालत ने इस फिल्म के एक्टरों सहित 11 लोगों के विरुद्ध दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है।
हालांकि फिलहाल गनीमत की बात इन लोगों के लिए यह है कि कोर्ट ने अभी एफआईआर दर्ज करने के आदेश नहीं दिए है। अभी कोर्ट अपने स्तर पर स्वयं जांच करेगी कि क्या वाकई फिल्म लोगों की भावनाएं आहत करने वाली है।
हालांकि फिलहाल गनीमत की बात इन लोगों के लिए यह है कि कोर्ट ने अभी एफआईआर दर्ज करने के आदेश नहीं दिए है। अभी कोर्ट अपने स्तर पर स्वयं जांच करेगी कि क्या वाकई फिल्म लोगों की भावनाएं आहत करने वाली है।