फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan on second place in interest free loan

ब्याज मुक्त कर्ज देने में राजस्थान दूसरे नम्बर पर

Fri, 09 Jun 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan on second place in interest free loan
demo pic - फोटो : demo pic
राजस्थान ब्याज मुक्त फसली ऋण देने में इस साल देश में नम्बर पर रहा है। राजस्थान ने जहां 23.31 लाख किसानों को 13540.46 करोड़ रुपए के अल्पकालीन ऋण का वितरण किया है, वहीं महाराष्ट्र में 15514.16 करोड़ रुपए के सबसे ज्यादा ऋण का वितरण किया गया है।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने शुक्रवार बताया कि मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश, उडी़सा, कर्नाटक जैसे राज्य ब्याज मुक्त ऋण वितरण में राजस्थान से पीछे रहे हैं। पिछले साल भी राजस्थान देश में ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण के मामले में भी द्वितीय था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में 25 लाख से अधिक किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण के लिए 15000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है। जिसमें से खरीफ फसल के लिए 9 हजार करोड़ रुपए तथा रबी के लिए 6 हजार करोड़ रुपए किसानों को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
सहकारिता मंत्री ने बताया कि खरीफ फसल के लिए निर्धारित लक्ष्य 9 हजार करोड़ रुपए के विरूद्ध 10 लाख 74 हजार से अधिक किसानों को 4686.72 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण 1 अप्रेल से जून के प्रथम सप्ताह तक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को सशक्त करना है और इसके लिए किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ उनके आर्थिक कल्याण के लिए योजनाएं निर्धारित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed