{"_id":"5a5758a94f1c1b69188b45be","slug":"rajasthan-now-you-can-get-potty-seater-in-public-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक टॉयलेट में बच्चों के लिए होगा ये खास इंतजाम, नहीं भागना पड़ेगा इधर-उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक टॉयलेट में बच्चों के लिए होगा ये खास इंतजाम, नहीं भागना पड़ेगा इधर-उधर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
जयपुर शहर के सार्वजनिक शौचालयों में अब बच्चों के लिए खास इंतजाम होंगे, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
दरअसल सार्वजनिक शौचालयों में छोटे बच्चों को शौच करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। छोटे बच्चों को अलग से बिठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। बड़े लोगों के शौचालयों में छोटे बच्चों को शौच के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।
ऐसे में जयपुर शहर महापौर के निर्देश पर अब नगर निगम जयपुर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में एक पॉटी सीटर की व्यवस्था की गई है। यह पॉटी सीटर सार्वजनिक शौचालय में उपलब्ध रहेगा।
कोई भी व्यक्ति अपने बच्चे को सार्वजनिक शौचालय लेकर जाएगा तो वह वहां पर उपस्थित कर्मचारी से पॉटी सीटर मांग सकता है। पॉटी सीटर सार्वजनिक शौचालय में महिला शौचालय के बाहर दीवार पर टंगा रहेगा।