{"_id":"61b9bb8ccb454805502a086b","slug":"rajasthan-news-marriage-of-two-deaf-and-dumb-couples-in-showing-thumb-said-three-times-it-is-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा निकाह: दो मूक जोड़ों ने 3 बार अंगूठा दिखाकर 'कबूल है' के लिए भरी हामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा निकाह: दो मूक जोड़ों ने 3 बार अंगूठा दिखाकर 'कबूल है' के लिए भरी हामी
Wed, 15 Dec 2021 03:25 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
निकाह प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में पहली ऐसे दो मूक जोड़े सामने आए हैं जिन्होंने इशारों ही इशारों में निकाह के लिए हामी भरी है। मुस्लिम मंसूरी समाज के दो मूक जोड़ों ने निकाह में अंगूठा दिखाकर सांकेतिक भाषा में काजी को 'कबूल है' कहा।
विज्ञापन
जयपूर में होने वाले इस निकाह में कई रस्में सांकेतिक भाषा में की गई। निकाह में दूल्हा और दुल्हन के 25 दोस्त और साथ पढ़ने वाले सहपाठी शामिल हुए थे। जिन्होंने इशारों की भाषा समझने में काजी की मदद की। मेहर की रस्म भी इशारों में समझाकर पूरी की गई। काजी द्वारा जब निकाह पढ़ा गया तब दूल्हे और दुल्हनों ने 3 बार अंगूठा दिखाकर 'कबूल है' का संकेत दिया। रस्मों के बाद जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
विज्ञापन
निकाह में मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको एवं पंच पटेल ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद और उपहार दिए। बता दें कि यह अनोखा निकाह दो बहनों और दो भाईयों का हुआ है।
विज्ञापन