{"_id":"5a1cd6464f1c1bca678be2fe","slug":"rajasthan-national-anthem-also-compulsory-in-government-hostel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आया एक और सरकारी फरमान, यहां भी अनिवार्य हो गया राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आया एक और सरकारी फरमान, यहां भी अनिवार्य हो गया राष्ट्रगान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विपक्ष और बुद्धिजीवी वर्ग लंबे समय से केन्द्र सरकार सहित भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों पर अति राष्ट्रवाद का आरोप लगाता रहा है। इसी क्रम में शायद विपक्ष को राजस्थान की भाजपा सरकार पर एक और आरोप लगाने का मौका मिल गया है। दरअसल राजस्थान के सामााजिक न्याय व आधिकारिता विभाग ने सभी सरकार हॉस्टल में रहने वालो छात्रों के लिए राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया। विभाग के आदेशानुसार अनुदानित व सरकार से सबंद्ध रखने वाले हॉस्टल में सुबह सात बजे अनिवार्य रुप से राष्ट्रगान गाना होगा। विभाग के निदेशक समित शर्मा के अनुसार आवासीय स्कूलों में राष्ट्रगान पहले से अनिवार्य है।
विज्ञापन
Trending Videos
जयपुर नगर निगम में भी अनिवार्य है
डॉ समित शर्मा
अब सरकारी व अनुदानित हॉस्टल में भी यह अपनाया जा रहा है। शर्मा के अनुसार इससे बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत होगी। जानकारी के अनुसार राजस्थाान में 800 से ज्यादा सरकारी व गैर सरकारी हॉस्टल है। गौरतलब है राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत अनिवार्य करने को लेकर जयपुर नगर निगम भी चर्चा में आ चुका है। यहां के मेयर अशोक लाहोटी के आदेश के बाद जयपुर नगर निगम में सभी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य है।