फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan mla son get the fourth class employee job in assembly

राजस्थान: सत्ता पक्ष के विधायक का बेटा विधानसभा में बना चपरासी

Sat, 23 Dec 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
rajasthan mla son get the fourth class employee job in assembly
रिजल्ट लिस्ट
नेताओं पर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के आरोप अक्सर लगते रहते हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान में भी सामने आया है।
विज्ञापन


यहां सत्तारुढ़ भाजपा के एक विधायक पर अपने बेटे को सरकारी नौकरी दिलवाने का आरोप लग रहा। हालांकि ऐसी नौकरी की सिफारिश की बात गले नहीं उतरती। दरअसल जयपुर के नजदीक जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक जगदीश मीना के बेटे रामकृष्ण मीणा का राजस्थान विधानसभा सचिवालय में चपरासी नियुक्त हुए।

साक्षात्कार के माध्यम चपरासी बने विधायक पुत्र रामकृष्ण दसवीं पास है। परिणाम की सूची जारी होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया है। इसके बाद ही विधायक पर आरोप लगने लगे हैं।
विज्ञापन

सुर्खियों में रहने की संभावना

rajasthan mla son get the fourth class employee job in assembly
जगदीश नारायण मीणा विधायक भाजपा
राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने 18 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवदेन आमंत्रित किए थे। जिसमें लिए 18000 से ज्यादा अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे।

इस पद के लिए आवेदन की पात्रता पांचवीं पास थी। लेकिन साक्षात्कार के लिए एमटेक, एमबीए जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी पहुंचे थे। चर्चा का विषय यह भी है कि जो पिता विधानसभा में विधायक के तौर पर जाते हैं, वहीं पर उनका पुत्र चपरासी का कार्य करेगा।

विधायक ने किया पुत्र का बचाव

rajasthan mla son get the fourth class employee job in assembly
rajasthan assembly
लोगों का मानना है कि पिता-पुत्र की यह अनोखी जोड़ी आने वाले समय में अवश्य ही चर्चा में रहेगी। इस मामले में विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

विधायक जगदीश नारायण मीना का कहना है कि कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती। साथ ही विधायक ने अपने पुत्र का बचाव  करते हुए कहा कि उनके पुत्र का सलेक्शन उसकी मेहनत से हुआ है न कि सिफारिश से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed