{"_id":"5a83d6154f1c1ba2268ba322","slug":"rajasthan-kota-fire-broke-out-in-a-market-place-in-the-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लिया 8 दुकानों को अपनी चपेट में, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लिया 8 दुकानों को अपनी चपेट में, लाखों का नुकसान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
कोटा के सब्जी मंडी इलाके में लगी भीषण आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकबार फिर से आग ने अपना विकराल रुप दिखाते हुए कई प्रतिष्ठानों को अपनी जद में ले लिया जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ये आगजनी की घटना कोटा जिले की सब्जी मंडी में हुई है जहां मोहन टॉकीज रोड पर देर रात आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में भीषण आग लग गई ।
राहगीरों की सूचना पर एक के बाद एक 10 दमकलें मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया गया । शॉर्ट सर्किट से लगी आग एक के बाद एक 8 दुकानों में फैल गई, बेकाबू होती आग को देखते हुए दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाई और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। आग से एक दो दुकानों में लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। वहीं बाकी दुकानों में रखा माल जलने से बचा लिया गया

रेडीमेड कपड़ों की थी दुकानें
रेडीमेड दुकानों में लगी थी आग
- फोटो : Amar Ujala
आग की चपेट में आई यह दुकाने रेडीमेड कपड़े, प्लास्टिक के पाइप और मोबाइल की थी। दुकानों से निकले धुआं और आग की लपटों को देखकर वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई , जिसे पुलिस की मदद से हटाया गया वही सूचना मिलने पर दुकानों के मालिक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत ताले खोल कर दुकानों के अंदर पानी की बौछार करवाई जिस से अधिकतर दुकानों का सामान जलने से बच गया। हालांकि एक दो दुकानों में सामान जल जाने से भारी नुकसान हुआ है।