{"_id":"5a34bbb04f1c1b86698c1e0c","slug":"rajasthan-kota-brutal-murder-of-a-youth-in-kota-suspected-friend-arrested-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के दौरान नशा हुआ इतना हावी कि दोस्त के साथ दिखाई एेसी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के दौरान नशा हुआ इतना हावी कि दोस्त के साथ दिखाई एेसी हैवानियत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 PM IST
मृतक विनय मीणा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के बीच चल रही शराब पार्टी का अंत बहुत ही बुरा हुआ। एक दोस्त पर नशा इस कदर हावी हुआ कि उसने दूसरे की निर्मम हत्या कर डाली।
मामला कोटा जिले का है, जहां रेलवे काॅलोनी थाना इलाके में शुक्रवार रात को एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक विनय मीणा अपने दोस्त राकेश कग्गल के साथ उसके घर पर शराब पार्टी कर रहा था। उसी दौरान कहासुनी हो गई और बात बढ़ती चली गई। झगड़े के दौरान राकेश ने विनय के सिर पर धारदार वस्तु से वार कर दिया। इससे विनय की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने धारदार हथियार और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कर लीं।

पहले आंखो में झोंकी चाल मिर्ची, फिर किए ताबड़तोड़ वार
प्रतीकात्मक तस्वीर
मृतक विनय मीणा के परिजनों ने उसके दोस्त राकेश कग्गल पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस राकेश से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक विनय मीणा का शव काफी क्षत विक्षत हालत में मिला था और कमरे में खून ही खून फैला हुआ था। मृतक के चेहरे पर लाल मिर्च लगी हुई थी, जिससे प्रथमदृष्टया ये सामने आया है कि हत्यारे ने उसकी आंखों में पहले लाल मिर्च झोंकी और फिर बाद में उस पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की है।
पुलिस के कहा है कि अब आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या करने के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।