{"_id":"5a7528994f1c1ba2268b8141","slug":"rajasthan-jodhpur-us-air-force-chief-can-fly-tejas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: अमेरिकी एयरफोर्स चीफ भारत में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में आज भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: अमेरिकी एयरफोर्स चीफ भारत में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में आज भरेंगे उड़ान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी एयरफोरस के चीफ आॅफ स्टाफ
भारत और अमेरिका को मजबूत होते रिश्तों की झलक अब रक्षा क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है। दरअसल भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी एयरफोरस के चीफ आॅफ स्टाफ डेविड एल गोल्डफिन शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में भारतीय एयरफोर्स के अधिकारियों व पायलटों से मुलाकात की। इसके बाद वे जोधपुर के पर्यटक स्थलों पर भी गए। जानकारी के अनुसार गोल्डफिन आज भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को भी उड़ाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
जोधपुर भी घूमा
फाइल फोटो।
इसके बाद उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। जनरल डेविड एल गोल्डफिन के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। जनरल डेविड का एशिया के सबसे बड़े सामरिक एयरबेस पर काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनरल डेविड व उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल भी इस स्वागत से काफी खुश नजर आया। वहीं जोधपुर को प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किला देखने के दौरान भी जनरल व उनकी पत्नी काफी खुश नजर आए।