फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jodhpur lion love died after falling ill from few days

नहीं रहा 'लव', देर रात ली अंतिम सांस

Tue, 26 Dec 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jodhpur lion love died after falling ill from few days
जोधपुर जंतुआलय में लव ने ली आखिरी सांस - फोटो : Amar Ujala
कई साल से सैलानियों का आकर्षण का केंद्र रहे लव ने कल देर रात आखिर सांस ली। जोधपुर के माचिया पार्क में 20 साल का यह बब्बर शेर पिछले कई दिन से बीमार चल रहा था। 
विज्ञापन



उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। देर रात उसने दम तोड़ दिया। पशुचिकित्सकों के बोर्ड ने उसका पोस्टमार्टम किया। करीब 17 साल पहले साढ़े तीन वर्ष के लव को कोटा जू से जोधपुर जू में लाया गया था। यहां उम्मेद उद्यान स्थित जू में बरसों तक लव ने एकाकी जीवन व्यतीत किया। दो साल पहले उसे माचिया में शिफ्ट कर दिया गया था। उसका जोड़ा बनाने का प्रयास किया और उसके लिए शेरनी गोरी को लाया गया, लेकिन बढ़ती उम्र बाधा बन गई। 
विज्ञापन

उम्र से अधिक ही जी लिया था लव, फिर शरीर ने छोड़ा साथ

rajasthan jodhpur lion love died after falling ill from few days
लव - फोटो : Amar Ujala
माचिया के अधिकारियों का कहना है कि लव कुछ दिन पूर्व बीमार पड़ गया था। बुढ़ापे के कारण उसकी चमड़ी गलना शुरू हो गई थी। साथ ही एक सप्ताह से वह चल भी नहीं पा रहा था। लेटे-लेटे वह कुछ तरल पदार्थ अवश्य चाट लेता था। इस बीच एक-एक कर उसके विभिन्न अंगों ने जवाब देना शुरू कर दिया।


माचिया में उसका इलाज करने वाले डॉ. श्रवणसिंह राठौड़ ने बताया कि हमने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। जंगलों में रहने वाले शेर अमूमन पंद्रह से सत्रह वर्ष तक जिंदा रहते है, लेकिन जन्तुआलय में अच्छी केयर होने के कारण शेरों की उम्र तीन से पांच साल बढ़ जाती है। लव भी बीस साल और छह माह का था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed