फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jhunjhunu muslims women gathered against triple talaq bill

यहां ट्रिपल तलाक कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं

Tue, 27 Feb 2018 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jhunjhunu muslims women gathered against triple talaq bill
झुंझुनूं के कर्बला में एकत्रित मुस्लिम महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
ट्रिपल तलाक के खिलाफ एकबार फिर से मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतर आई और सरकार से इस बिल को वापस लेने के लिए मौन रहकर प्रदर्शन किया। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मुस्लिम महिलाओं द्वारा निकाले गए इस मौन जुलूस में महिलाओं ने कहा कि तलाक और निकाह का कानून हमारी शरियत में और कुरान में हैं उसके अनुसार तलाक और निकाह होता है। इसमें कोई गलत नहीं है। 
विज्ञापन



मामले के अनुसार सोमवार को तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने मौन जुलूस निकाला। यह एक ऐतिहासिक जुलूस था। सबसे पहले मुस्लिम महिलाएं कर्बला मैदान में एकत्रित हुई। यहां से रैली के रूप में एक नम्बर रोड होते हुए कलेक्ट्रट पहुंची।
विज्ञापन


रैली के करीब दो किलोमीटर लम्बी थी। एक छोर  बस स्टैंड पर था तो दूसरा छोर कलेक्ट्रट पर मौजूद था। महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थी। महिलाओं की भीड़ का देखकर पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। इसके बाद अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सरकार हमारे अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप ना करे

rajasthan jhunjhunu muslims women gathered against triple talaq bill
मौके की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि इस बिल को वापस लिया जाए। इस्लाम धर्म मर्दों और औरतों के लिए कुरान में कानून की शक्ल दी गई। इसमें निकाह और तलाक का तरीका बताया गया है। मौजूदा सरकार हमारे धर्म के अंदरुनी मसले पर हस्तक्षेप कर रही है इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  


तीन तलाक का सरकार का बिल है इसमें इस्लामिक रूप से कई खामियां है। इन्हें दूर किया जाए। डॉ. फायजा मंजूर, नूसरत खातून, पार्षद शायरा बानो, शाहीन सिद्दीकी के  नेतृत्व में यह रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed