{"_id":"5a3a10e34f1c1b9f678c27d2","slug":"rajasthan-jaisalmer-bullets-of-heavy-gun-found-near-by-pokhran","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास मिला जिंदा 'बम', मच गया हड़कम्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास मिला जिंदा 'बम', मच गया हड़कम्प
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक के पास मिला बमनुमा कारतूस
- फोटो : Amar Ujala
भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले के पोकरण में आज रेलवे ट्रेक के पास जिंदा बम मिलने से सनसनी मच गई।
जानकारी के अनुसार पोकरण उपखंड के गोमट गांव के पास अल सुबह ग्रामीणों को बम जैसी वस्तु नजर आई। जिसके बाद उन्होनें पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बम अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गोमट गांव के समीप भारतीय सेना की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज है। सेना के अभ्यास के दौरान कई मर्तबा बम व कारतूस अपने टार्गेट से भटक कर रेत में जिंदा दब जाते हैं।

Trending Videos
बेहद खतरनाक है ये लापरवाही
डेमो इमेज
पूर्व में भी गोमट क्षेत्र के इसी प्रकार के बड़े कारतूस व जीवित बम भी मिल चुके हैं। जिससे ग्रामीणों को हमेशा नुकसान पहुंचने का डर बना रहता है।
जानकारों का कहना है कि गोमट में आज जो बमनुमा वस्तु मिली है वह दरअसल हैवी गन में इस्तेमाल होता है। यह बेहद खतरनाक है। गलती से यह फट जाए तो आसपास काफी नुकसान पहुंचा सकता है।