{"_id":"5a6d59114f1c1b8d268b6ba8","slug":"rajasthan-jaipur-wife-brutally-killed-husband-due-to-her-illicit-relations-with-the-rentee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते बीवी ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जानवरों ने नोंच खाया शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के चलते बीवी ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जानवरों ने नोंच खाया शरीर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जनवरी से लापता चल रहे एक शख्स का नरमुंड मिलने के मामले में पुलिस ने हत्याकांड के पूरे राज से पर्दा हटा दिया है। जयपुर के गलता गेट थाना इलाके से मकर संक्रांति के दिन से लापता श्रीगणेश कॉलोनी निवासी तेजप्रकाश शर्मा की हत्या के मामले से जयपुर पुलिस ने पर्दा हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार तेजप्रकाश की पत्नी सीमा ने अपने किराएदार और भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी। हत्या के पीछे तेजप्रकाश की बीवी सीमा का उसके किराएदार अभिषेक के साथ प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध होना बताया गया है।
इससे पहले पुलिस ने तेजप्रकाश के परिजनों से पूछताछ की थी जिसके आधार पर उन्हें मृतक के साले श्रीकांत उर्फ छोटे पर ही शक हुआ जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद पूरी हत्याकांड का पर्दाफाश किया। फिलहाल हत्या में शामिल मृतक की बीवी सीमा और उसका प्रेमी अभिषेक फरार हैं।

पतंग उड़ाने के बहाने ले गए थे जलमहल
jaipur kite festival
- फोटो : Amar Ujala
14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन मृतक तेजप्रकाश को उसका साला श्रीकांत और किराएदार अभिषेक जलमहल पर आयोजित हुए काइट फेस्टिवल दिखाने और वहीं पतंग उड़ाने की कहकर घर से ले गए। इस बीच ही रात तक मृतक का साला श्रीकांत और किराएदार अभिषेक घर आ गए मगर उस दिन के बाद से तेजप्रकाश का कहीं कोई पता नहीं चला।
तेजप्रकाश के बड़े भाई हरीश शर्मा ने गलता गेट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी। इस दौरान ही मृतक की पत्नी सीमा,साला श्रीकांत और किराएदार अभिषेक भी गायब हो गए जिसके बाद पुलिस को तीनों पर शक हो गया इस बीच ही तेजप्रकाश का नरमुंड भी मिल गया। तेजप्रकाश के धड़ को तो जानवरों ने पूरी तरह से नोंच खाया था। पुलिस ने तेजप्रकाश के साले को गिरफ्तार किया जिसमें उसने अपने जीजा की हत्या करने की बात कबूल की है।