फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur trainee ras officer effected from swine flu in ots institute

इस वायरस के भय से 282 प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया घर!

Wed, 20 Dec 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur trainee ras officer effected from swine flu in ots institute
swine flu
आम जनता की सुरक्षा और उसकी सेवा के लिए प्रशिक्षण लेने पहुंचे नए नवेले प्रशासनिक अधिकारियों की ही जान पर बन आई है।
विज्ञापन


दरअसल जयपुर का आॅफिसर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट इन दिनों सुर्खियों में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस कैम्पस में स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तब हुई जब यहां प्रशिक्षण के लिए कुछ अधिकारियों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला।

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व यहां प्रशिक्षण ले रहे 282 अधिकारियों में से तीन अधिकारियों में इस वायरस की पुष्टि हुई थी और आज चार अधिकारी और पॉजिटिव मिले, तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

म​हिला कर्मचारी की हो गई है मौत

rajasthan jaipur trainee ras officer effected from swine flu in ots institute
Swine Flu
दरसअल मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहा प्रशिक्षण ले रहे 74 अधिकारियों की जांच की थी।​ जिसके बाद यहां स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई। स्वाइन फ्लू का प्रभाव को देखते हुए इंस्टीट्यूट ने 20 दिसंबर को होने वाली परीक्षा भी मंगलवार को ही करा ली।

जानकारी के अनुसार अब इंस्टीट्यूट के हॉस्टलों को खाली कराया जा रहा है। यहां रुके सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को घर भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि आठ दिन पूर्व ही इस इंस्टीट्यूट की एक महिला कर्मचा​री की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed