{"_id":"5a1f83d14f1c1b78548c0374","slug":"rajasthan-jaipur-talks-fail-again-between-gurjar-and-rajasthan-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस भाजपा सरकार के लिए खड़ी हो सकती है मुश्किल, जानें क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस भाजपा सरकार के लिए खड़ी हो सकती है मुश्किल, जानें क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
किरोड़ी सिंह बैंसला
जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दे भाजपा सरकारों के लिए अभी तक गलफांस बने हुए है। वहीं गुजरात व राजस्थान जैसे राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव और उपचुनाव की तैयारी है, लेकिन आरक्षण का विषय पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
दरअसल गुजरात में पाटीदार तो राजस्थान में गुर्जर समुदाय भाजपा के लिए आरक्षण के मुद्दे पर चुनौती बन गया है। गौरतलब है कि राजस्थान में तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव होने है। लेकिन गुर्जर समुदाय अब सरकार पर आरक्षण के विषय पर केवल टाइम पास करने का आरोप लगा रहा है।
इधर गुर्जर समुदाय के नेताओं ने आगामी उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का निर्णय कर लिया है और आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है।

Trending Videos
उपचुनाव में अहम भूमिका में गुर्जर
वसुंधरा राजे
दरअसल आरक्षण की लंबे समय से मांग करे गुर्जर समुदाय के नेताओं की बुधवार को एक बार फिर से सरकार से हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला है। इसी से नाराज गुर्जर नेता वार्ता बीच में छोड़कर आंदोलन की चेतावनी देते हुए निकल गए।
अब भाजपा नेतृत्व के सामने संकट पैदा हो गया है, यदि गुर्जर पुन: आंदोलन की राह पकड़ते है, तो आने वाले उपचुनाव में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ सकता है। क्योंकि अजमेर व अलवर के लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में गुर्जर समुदाय खासा प्रभाव रखता है। वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट की जीत-हार में भी गुर्जर अहम भूमिका निभाएंगे।