{"_id":"5a6074cc4f1c1bcb268b50fc","slug":"rajasthan-jaipur-rca-voted-to-fulfill-conditions-imposed-by-bcci","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI की शर्तों से RCA पदाधिकारी राजी हैं या नहीं, 24 को चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BCCI की शर्तों से RCA पदाधिकारी राजी हैं या नहीं, 24 को चलेगा पता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के दौरान आरसीए कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई की ओर से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन संबद्धता बहाल करने के संबंध में लगाई गई शर्तों पर आज गुप्त मतदान हुआ। आज पूर्व न्यायाधीश सुनील कुमार गर्ग की देखरेख में आरसीए कार्यालय में सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस मतदान प्रकिया में 33 जिला क्रिकेट संघों के सचिवों को वोटिंग में हिस्सा लेना था, लेकिन 31 जिला क्रिकेट संघ के सचिवों ने ही वोट दिया।
बताया गया है कि अलवर और डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ की प्रोक्सी को कोर्ट ने मंजूर नहीं किया जिससे उनके वोट शामिल नहीं किए जा सकते। अब इस गुप्त मतदान का नतीजा 24 जनवरी को कोर्ट के समक्ष पेश होगा। यदि वोटिंग बीसीसीआई की शर्तों को मानने के पक्ष में हुई है तो बीसीसीआई तुरंत ही आरसीए से पूर्णतया प्रतिबंध हटा लेगा।
इस मौके पर आज आरसीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने कहा कि आरसीए के तमाम पदाधिकारियों के बीच किसी तरह का मतभेद या विवाद नहीं है। जोशी ने आरसीए सचिव आरएस नांदू और कोषाध्यक्ष पिंकेश को साथ बिठाकर मीडियाकर्मियों से कहा कि आरसीए में अब कोई विवाद नहीं है, हम साथ मिलकर इसे चलाने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक खिलाड़ियों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई ब्याज सहित होगी।

...तो मोदी के लिए नो एंट्री
फाइल फोटो
कई सालों तक क्रिकेट में अपना सिक्का चला चुके आरसीए के पूर्व अध्यक्ष और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भगौड़ा घोषित किए जा चुके ललित मोदी ही इस गुप्त मतदान की अहम वजह बताई गई है। साफ शब्दों में कहे तो बीसीसीआई की शर्तों में ये बिंदु रखे गए हैं कि आरसीए ये विश्वास दिलाए कि मोदी या उनका कोई भी उत्तराधिकारी अब दोबारा आरसीए में एंट्री ना ले पाए।
यदि अब जिला क्रिकेट संघों के सभी सचिवों ने बीसीसीआई की शर्तों को मानने के पक्ष में वोट दिया है तो ये तय है कि अब दोबारा कभी ललित मोदी या उनसे जुड़ा कोई भी शख्स भारतीय क्रिकेट में एंट्री नहीं ले पाएगा।