{"_id":"5a83b0b74f1c1bc83b8b6b64","slug":"rajasthan-jaipur-nagar-nigam-will-fine-health-minister-or-not","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोटो सही तो क्या चिकित्सा मंत्री पर जुर्माना लगाने की हिम्मत करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो सही तो क्या चिकित्सा मंत्री पर जुर्माना लगाने की हिम्मत करेगा विभाग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो सरकारी तंत्र पर सवाल खड़ी कर रही है। दरअसल जयपुर की इस फोटो में एक व्यक्ति सड़क किनारे लघुशंका कर रहा है। वायरल करने वालों का दावा है कि व्यक्ति राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ है। वहीं अब लोग सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या जयपुर नगर निगम खुले में लघुशंका करने वाले स्वास्थ्य मंत्री पर जुर्माना लगाएगा। दरअसल कुछ दिन पूर्व जयपुर नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी ने खुले में लघुशंका करने पर एक सामान्य नागरिक पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
कार्रवाई का इंतजार
वायरल फोटो
जुर्माने की रसीद स्वयं लाहोटी ने भरी थी जिसकी फोटो भी खूब वायरल हुई थी। लेकिन जब से कालीचरण सराफ वाली फोटो वायरल हुई है तब से महापौर ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। इतना ही नहीं जयपुर नगर निगम का कोई भी अधिकारी इस फोटो को लेकर बात करने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी और स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ का भी अब तक कोई बयान सामने नहीं नहीं आया है। गौरतलब है कि स्वच्छ भारत अभियान में जयपुर को नंबर बनाने के लिए निगम ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि सर्वे टीम के जाते ही जयपुर पुराने ढर्रे पर आ गया है।