{"_id":"5a41c8504f1c1b35338b4dd9","slug":"rajasthan-jaipur-municipal-corporation-will-take-action-against-hotel-and-restaurrant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कचरा फैलाने वालों को सरेराह बेइज्जत करेगा यह सरकारी विभाग! जानें कैसे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा फैलाने वालों को सरेराह बेइज्जत करेगा यह सरकारी विभाग! जानें कैसे...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम
गदंगी फैलाने वालों की अब सार्वजनिक बेइज्जती की जाएगी। यह देखने को मिलेगा गुलाबी नगर जयपुर में। दरअसल केन्द्र सरकार के स्वच्छ शहरों की सूची में जयपुर शहर अभी तक फिसड्डी रहा है। अब जल्द ही नई सूची आने को इसलिए जयपुर नगर निगम ने जयपुर शहर क रैंकिंग सुधारने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए। दरअसल निगम शहर के 150 से अधिक ऐसे रेस्टोरेंट और होटल के नामों के होर्डिंग शहरभर में लगाएगा जो गदंगी फैला रहे है और जिन्होंने अभी तक कम्पोस्ट मशीन नहीं लगाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
अब भी नहीं सुधरने को तैयार
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार पहले ऐसे होटल व संस्थाओं को नोटिस भी दिए जा चुके है। जिसके बाद केवल दस होटलों ने ही कम्पोस्ट मशीन लगाई है। शहर के नामी गिरामी होटल व रेस्टोरेंट को सरेराह बेइज्जत करने के इस निर्णय से जयपुर नगर निगम को उम्मीद है कि जल्द ही हालातों में सुधार हो सकेगा। गौरतलब है कि पर्यावरणर संरक्षण अधिनियम के तहत कचरा फैलाने वालों व कम्पोस्ट मशीन नहीं लगानें वालों के खिलाफ एक लाख रुपए जुर्माने व पांच वर्ष तक की जेल का भी प्रावधान है।