{"_id":"5a922e104f1c1bb0098b4de3","slug":"rajasthan-jaipur-mother-son-found-dead-in-a-hotel-room-inn-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले मां-बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले मां-बेटे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 60 वर्षीय महिला और उसके 35 वर्षीय पुत्र होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। मामला जयपुर का है जहां मुंबई से जयपुर घूमने आए मां बेटे एक होटल में मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार मृतका लाजवंती व उसका पुत्र अंकित गत 20 फरवरी से बनीपार्क इलाके में स्थित कबीर मार्ग पर होटल वैष्णव में ठहरे हुए थे।
शनिवार को लाजवंती और अंकित होटल के कमरे से बाहर ही नहीं आए। होटल स्टाफ ने उन्हें बहुत आवाजें लगाई परन्तू कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें कमरे का दरवाजा तोड़ना पड़ा। बताया गया है कि दोनों के शव बैड पर पड़े हुए थे और कमरे में जगह जगह उल्टी भी पड़ी हुई थी।
मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले आई। उधर दोनों की मौत की खबर उनके परिजनों को भी दे दी गई जिसके बाद वो जयपुर पहुंचे। प्रथमदृष्टया पुलिस मां बेटे द्वारा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात कह रही है। मौत के कारणों का खुलासा तो पोस्टमार्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा।