फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा में भूतों की शिकायत लेकर सीएम तक पहुंचे विधायक, अनुष्ठान की मांग

Fri, 23 Feb 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur mla complaint against ghost to chief minister
rajasthan assembly
बिहार का भूत अब राजस्थान पहुंच गया है। राजस्थान विधानसभा में कुछ विधायकों ने अंधविश्वास की सारी हदें पार कर दी है। इसमें मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर का नाम सबसे उपर है। इन विधायकों का कहना है कि विधानसभा परिसर में भूत-प्रेत का साया है इसलिए यहां कभी 200 विधायक एक साथ नहीं रहते हैं। अंधविश्वास फैलाने वाले विधायकों का कहना है कि कभी विधायकों की मौत तो कभी उनके साथ और कुछ अनहोनी इस बात को पुख्ता करती है यहां भूत-प्रेत का साया है। 

भूतों की शिकायत मुख्यमंत्री तक

rajasthan jaipur mla complaint against ghost to chief minister
वसुंधरा राजे
मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के अनुसार विधानसभा परिसर में भूत-प्रेत के साए के संबंध में मुख्यमंत्री को भी बताया गया है। उनका कहना है कि जहां विधानसभा भवन बना हुआ है। वहां कभी शमशान  हुआ करता था। यहां बच्चे भी दफनाए जाते थे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से इस संबंध में हवन-अनुष्ठान कराने की भी बात की गई है। कालूलाल गुर्जर की इस बात का साथ विधायक हबीबुर्रहमान ने भी दिया।

विधानसभा के प्रति कितने गंभीर है विधायक

rajasthan jaipur mla complaint against ghost to chief minister
कालूलाल गुर्जर
हमारे जनप्रतिनिधि संसदीय कार्यों के प्रति कितने गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे कमेटी बनाकर भूत-प्रेत की जांच करने की मांग कर रहे हैं। ये मांग इन लोगों ने विधानसभा उपाध्यक्ष से की है। संसदीय मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वे भूत-प्रेतों की बातों को नकारते हैं। मगर फिर भी उपाध्यक्ष चाहे तो इस बात की जांच कमेटी बनाकर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विधायकों ने बताया अंधविश्वास

rajasthan jaipur mla complaint against ghost to chief minister
वसुंधरा राजे
जब मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर विधानसभा के बाहर मीडिया से भूत-प्रेतों की बात कह रहे थे तब कुछ विधायकों ने इसे अंधविश्वास बताया। कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर सहित अन्य विधायकों ने इसे गलत करार दिया। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा के इस भवन में शिफ्ट होने के बाद संयोगवश विधायकों की मौत व अन्य घटनाएं हुई है। इस भवन में वास्तुदोष बताते हुए यहां पूर्व में भी एक कुंआ खुदवाया जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed