{"_id":"5a8f8d8a4f1c1bb2208babc2","slug":"rajasthan-jaipur-mla-complaint-against-ghost-to-chief-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में भूतों की शिकायत लेकर सीएम तक पहुंचे विधायक, अनुष्ठान की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में भूतों की शिकायत लेकर सीएम तक पहुंचे विधायक, अनुष्ठान की मांग
Fri, 23 Feb 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
rajasthan assembly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार का भूत अब राजस्थान पहुंच गया है। राजस्थान विधानसभा में कुछ विधायकों ने अंधविश्वास की सारी हदें पार कर दी है। इसमें मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर का नाम सबसे उपर है। इन विधायकों का कहना है कि विधानसभा परिसर में भूत-प्रेत का साया है इसलिए यहां कभी 200 विधायक एक साथ नहीं रहते हैं। अंधविश्वास फैलाने वाले विधायकों का कहना है कि कभी विधायकों की मौत तो कभी उनके साथ और कुछ अनहोनी इस बात को पुख्ता करती है यहां भूत-प्रेत का साया है।
भूतों की शिकायत मुख्यमंत्री तक
2 of 4
वसुंधरा राजे
मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के अनुसार विधानसभा परिसर में भूत-प्रेत के साए के संबंध में मुख्यमंत्री को भी बताया गया है। उनका कहना है कि जहां विधानसभा भवन बना हुआ है। वहां कभी शमशान हुआ करता था। यहां बच्चे भी दफनाए जाते थे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से इस संबंध में हवन-अनुष्ठान कराने की भी बात की गई है। कालूलाल गुर्जर की इस बात का साथ विधायक हबीबुर्रहमान ने भी दिया।
विधानसभा के प्रति कितने गंभीर है विधायक
3 of 4
कालूलाल गुर्जर
हमारे जनप्रतिनिधि संसदीय कार्यों के प्रति कितने गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे कमेटी बनाकर भूत-प्रेत की जांच करने की मांग कर रहे हैं। ये मांग इन लोगों ने विधानसभा उपाध्यक्ष से की है। संसदीय मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वे भूत-प्रेतों की बातों को नकारते हैं। मगर फिर भी उपाध्यक्ष चाहे तो इस बात की जांच कमेटी बनाकर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ विधायकों ने बताया अंधविश्वास
4 of 4
वसुंधरा राजे
जब मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर विधानसभा के बाहर मीडिया से भूत-प्रेतों की बात कह रहे थे तब कुछ विधायकों ने इसे अंधविश्वास बताया। कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर सहित अन्य विधायकों ने इसे गलत करार दिया। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा के इस भवन में शिफ्ट होने के बाद संयोगवश विधायकों की मौत व अन्य घटनाएं हुई है। इस भवन में वास्तुदोष बताते हुए यहां पूर्व में भी एक कुंआ खुदवाया जा चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।