फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur from where chinese manja coming in rajsathan

नेपाल के रास्ते चीन से होती थी 'मौत की डोर' की स्मगलिंग, अब और बिगड़े हालात

Sat, 06 Jan 2018 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur from where chinese manja coming in rajsathan
मांझा तैयार करते हुए - फोटो : फाइल फोटो
पांच साल में करीब बारह जान ले चुकी मौत की एक एेसी डोर ने यहां फिर पैर पसार लिए हैं। इस मौत के मांझे ने एक और जान ले ली है। मकर संक्रांति के माहौल में ये धारदार चाइनीज मांझे का कहर और भी नुकसान पहुंचा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि जब चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक है, तो लोगों के हाथ में पहुंच कैसे रहा है। इसकी बिक्री पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकाम कैसे रह रहा है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार चाइनीज या धारदार मांझे की सप्लाई की कहानी कुछ साल पुरानी है। पहले चाइनीज डोर दूसरे राज्यों के जरिए राजस्थान में आती थी। इसके नुकसान सामने आने लगे तो इस पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद नेपाल के रास्ते होकर इसकी सप्लाई जारी रही। अब जब वहां भी सख्ती हो गई। करीब दो साल पहले एक साथ तीन चार लोगों की जान गई तो हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन

अब यहां लग गई हैं मौत की 'फैक्ट्रियां'

rajasthan jaipur from where chinese manja coming in rajsathan
मांझा और पतंग - फोटो : अमर उजाला
कई लोगों की जान जाने के बाद तब तफ्तीश में सामने आया कि चाइनीज मांझा की तर्ज पर ही देश में ही तेज धार वाले मांझा बनना शुरू हो गया है। ये चेन्नई, बरेली, मुरादाबाद में हो रहा है। इसके अलावा जयपुर और आस पास भी चोरी छिपे इसके होने की सुचनाएं हैं।

अब बात जयपुर की करें तो जयपुर में इस तरह का मांझा मांग के मुताबिक तैयार होता है। स्पेशल ऑर्डर दिया जाता है, तब जाकर खास मांझा बनता है। मांझे की डबल सुताई की जाती है। कांच और मैटल बुरादे के मिक्सचर से सुताई होती है।

अब इस कोड वर्ड से हो रहा है काम

rajasthan jaipur from where chinese manja coming in rajsathan
पतंगबाजी - फोटो : फाइल फोटो
चाइनीज मांझे के जैसा मांझा मांगने के लिए एक कोड वर्ड प्रचलित हो चुका है। इन दिनों बाजार में एक नए तरह का मांझा मौजूद है। इसे बैलून डोर के नाम से जाना जाता है। ये धागा भी आसानी से नहीं टूटता है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में मकर संक्रांति से ठीक पहले अभियान चलाकर कई रील चाइनीज मांझा जब्त किया जाता है, लेकिन ये फिर दुकानों से होते हुए बच्चों के हाथों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed