{"_id":"5a8e43a04f1c1ba0268bb843","slug":"rajasthan-jaipur-farmer-protest-is-trouble-for-vasundhara-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान व सरकार आमने-सामने, चक्काजाम और धरना प्रदर्शन से जाम, 80 किसान नेता जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान व सरकार आमने-सामने, चक्काजाम और धरना प्रदर्शन से जाम, 80 किसान नेता जेल में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
जयपुर
अन्नदाता ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। लेकिन इस पर आंदोलन मध्य प्रदेश नहीं राजस्थान में हो रहा है। राजस्थान विधानसभा को आज घेरने के लिए हजारों की संख्या में किसान जयपुर की ओर कूच कर रहे है। उग्र आंदोलन के अंदेशे को भांपते हुए राजस्थान सरकार ने दो दिन पूर्व ही किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम सहित पेमाराम व 80 से ज्यादा किसान नेताओं को जेल में डाल दिया है। बावजूद इसके किसान जयपुर कूच के लिए आमादा है। आज सुबह से ही जयपुर की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने जगह—जगह रोकना प्रारंभ कर दिया है। जिस कारण कई सड़कों पर जाम लग गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जहां रोका वहीं जाम की चेतावनी
जयपुर किसान आंदोलन
किसानों ने ऐलान किया है कि यदि उन्हें जयपुर जाने से रोका गया तो वे चक्काजाम और धरना प्रदर्शन उसी स्थल पर प्रारंभ कर देंगे। गौरतलब है कि किसान पूर्ण कर्ज माफी और राजस्थान सरकार के साथ पूर्व में हुए लिखित समझौते की मांग को पूर्ण करने पर अड़े हुए है।
किसान आंदोलन की आग सुलगने की आहट के चलते सरकार ने बड़ी संख्या में जयपुर व अन्य जिलों में पुलिस बल तैनात किया है। इससे पूर्व किसानों के आह्वान पर बुधवार को सीकर बंद रखा गया। बंद के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। इस बाद आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा भी सम्मलित है। इससे सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है।