फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur counting start for by poll

राजस्थान उपचुनाव: सेमीफाइनल में भाजपा क्लीन बोल्ड, कांग्रेस ने छीनीं तीनों सीटें

Thu, 01 Feb 2018 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur counting start for by poll
कांग्रेस उम्मीदार खुश, जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस को जनता ने बड़ा तोहफा दिया है। उपचुनाव में भाजपा ने अपनी तीनों सीटें खो दी हैं और कांग्रेस ने चौंकाते हुए इन सभी पर अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के जयपुर स्थित मुख्यालय सहित सभी जिला कार्यालयों में आतिशबाजी चल रही है। कहा जा सकता है कि राजस्थान उप चुनाव ने कांग्रेस के लिए होली से पहले ही दीपावली ला दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अलवर व अजमेर लोकसभा सीटों और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीत लिया है। इधर, भाजपा की बुरी तरह से हार को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। एेसे में राजस्थान के जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया है। उधर, कांग्रेस मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।
विज्ञापन


अलवर से कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव ने भाजपा के डॉ. जसवंत सिंह यादव के खिलाफ 196496 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, अजमेर से कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा ने भाजपा के रामस्वरुप लांबा को 84414 मतों से हराया है। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 642416 वोट, तो भाजपा को 445920 वोट मिले। इधर, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 611514 वोट और भाजपा को 527100 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माण्डलगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले ली है। यहां कांग्रेस ने 12976 मतों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ को 70146 वोट तथा भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा को 57170 वोट मिले हैं। बीते 29 जनवरी को अलवर व अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा के लिए मतदान हुआ था।

कुल 42 उम्मीदवार मैदान में 

rajasthan jaipur counting start for by poll
EVM Shimla
इन उपचुनाव में कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन ​मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही माना जा रहा था। अलवर से जहां कांग्रेस ने पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह तो भाजपा ने वर्तमान राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह को मैदान में उतारा था। जबकि अजमेर से डॉ रघु शर्मा कांग्रेस के व रामस्वरुप लांबा भाजपा प्रत्याशी थे। वहीं मांडलगढ़ से कांग्रेस ने विवेक धाकड़ व भाजपा ने शक्ति सिंह हाड़ा को उम्मीदवार बनाया था। 

इसलिए हुए उपचुनाव

rajasthan jaipur counting start for by poll
election
अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा में उपचुनाव यहां के प्रतिनिधियों के निधन के कारण हुए हैं। अलवर से सांसद रहे महंत चांदनाथ और अजमेर सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे सांवरलाल जाट का निधन बीते वर्ष बीमारी के कारण हो गया था। जबकि मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी की भी स्वाइन फ्लू के चलते मृत्यु हो गई थी।

राजस्थान में अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा के ​लिए 29 जनवरी को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed