फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur bsf doctors take care of patient in government hospital

देश की सरहद के साथ इनकी सुरक्षा के लिए भी बीएसएफ ने संभाला मोर्चा

Tue, 19 Dec 2017 11:07 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur bsf doctors take care of patient in government hospital
फाइल फोटो।
सभी जनते हैं कि सरहद पर चौकस जवानों के कारण ही हम सुरक्षित हैं, लेकिन देश की सुरक्षा को बखूबी अंजाम देने वाले ये जवान राजस्थान में इन दिनों अपनी इसी भूमिका को नए रूप में निभा रहे हैं।
विज्ञापन



दरअसल राजस्थान में जारी चिकित्सक हड़ताल के कारण लाखों मरीजों की सांस अटकी हुई हैं। इसी के चलते बीएसएफ के चिकित्सक प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में जुटे हैं। जयपुर सहित जोधपुर, जैसलेमर, बाड़मेर सहित कई जिलों में बीएसएफ के चिकित्सक मरीजों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर में भी राजस्थान में हुई चिकित्सक हड़ताल में बीएसएफ व रेलवे के चिकित्सकों ने मरीजों को खासी राहत पहुंचाई थी।

बीएसएफ के कारण पहुंच रही राहत

rajasthan jaipur bsf doctors take care of patient in government hospital
फाइल फोटो।
सुरक्षा बलों की इस भूमिका से कई जिलों में मरीज को राहत मिली है। वहीं कई जिलों में जिला कलक्टर के निर्देश पर निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों की नि:शुल्क जांच की व्यवस्था की गई है। जब​कि दूसरी और हड़ताली चिकित्सकों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई।

गिरफ्तारी के भय से सैंकड़ों की संख्या में चिकित्सक भूमिगत हो गए। वहीं जो चिकित्सक हड़ताल पर नहीं गए हैं, उन पर सेवारत चिकित्सक संघ की ओर से हड़ताल में सम्मलित होने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed