फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur bjp minister jaswant yadav video goes viral

प्रधानमंत्री के लिए इस मंत्री ने बोल दी इतनी गम्भीर बात कि सब चौंके, वीडियो वायरल

Tue, 19 Dec 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur bjp minister jaswant yadav video goes viral
जसवंत सिंह यादव
अपनी वाह-वाही करने के प्रयास में अक्सर राजनेता कुछ ऐसा कह जाते हैं जो उनकी परेशानी का कारण बन जाता है। एेसा ही कुछ भाजपा के एक और वरिष्ठ मंत्री के साथ हुआ है।
विज्ञापन


राजस्थान की भाजपा सरकार के श्रम मंत्री जसवंत सिंह यादव की जुबान एेसी फिसली कि उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मंत्री से जब पार्टी की गुजरात व हिमाचल में हुई जीत पर सवाल पूछा गया, तो उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते-करते उन्हें ही दुनिया के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री बता दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें बिलकुल महसूस ही नहीं हुआ कि उनकी जुबान फिसल गई है। वहां मीडिया सहित सभी सुनने वाले चौंक गए, लेकिन मंत्री अपनी बात पूरी करते रहे, उन्हें एेसा लगा ही नहीं कि वे कुछ गलत बोल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद भी हैं जसवंत सिहं, वरिष्ठ नेताओं में गिनती

rajasthan jaipur bjp minister jaswant yadav video goes viral
जसवंत सिंह यादव
दरअसल मंत्री जसवंत यादव अपने विधानसभा क्षेत्र में बहरोड़ में एग्रो टावर के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे। मौके पर लोग आपस में बात करते सुनाई दिए कि बड़बोले मंत्री अपनी तारीफ में इतना मशगूल थे कि उन्हें इस बात का अहसास तक नहीं हुआ कि वे क्या बोल गए हैं।

मंत्री जसवंत सिंह यादव अलवर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। उनकी गिनती राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती है। गौरतलब है कि अलवर में प्रस्तावित लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा टि​किट के लिए दावेदारी पेश करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed