फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur a man died due to mob beaten

बच्ची को चॉकलेट दिलाने ले जा रहा था, अपहरण के शक में पिटाई, मौत के बाद वीडियो वायरल

Thu, 22 Feb 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Feb 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur a man died due to mob beaten
डेमो - फोटो : डेमो
एक युवक को दो वर्षीय मासूम को चॉकलेट दिलाने की कीमत मौत के रुप में अदा करनी पड़ी। मामला जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र का है। यहां एक फैक्ट्री में काम करने वाले मोहम्मद फैजल सिद्दकी (25) तीन फरवरी को अपने दोस्त की दो वर्षीय बेटी को चॉकलेट दिलाने के लिए बाजार ले गया।
विज्ञापन


लेकिन कुछ लोगों को शक हुआ कि सिद्दकी बच्ची का किडनैप कर ले जा रहा है। इसी शक के आधार पर वहां कुछ लोगों ने सिद्दकी को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद मौके पर जमा लोगों ने सिद्दकी जमकर पिटाई की और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


वहीं जब दो वर्षीय मासूम असलम अंसारी को किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बच्ची गौतम विहार रोड पर खड़ी है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो लोग सिद्दकी की पिटाई कर रहे थे और बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी। इसके बाद अंसारी ने पुलिस को फोन किया और सिद्दकी को तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्दकी के खिलाफ भी एफआईआर

rajasthan jaipur a man died due to mob beaten
crime
 जहां बुधवार को घटना के 16 दिन बाद मोहम्मद फैजल सिद्दकी ने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अगले दिन ही निशांत मोदी और महेन्द्र काला  नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों को आईपीसी की धारा 308 में गिरफ्तार किया है। कानपुर के सुल्तानगंज के रहने वाले मोहम्मद सिद्दकी के भाई ने एसएमएस के चिकित्सकों पर भी सही तरीके से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है।

 वहीं दूसरी और मृतक मोहम्मद सिद्दकी के खिलाफ भी एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। महिला कहना है कि तीन फरवरी को उसने मोहम्मद सिद्दकी को बच्ची के गलत हरकत करता देख उसे रोकने का प्रयास किया था। लेकिन सिद्दकी ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद ही उस महिला ने शोर मचाकर भीड़ को एकत्र किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed