{"_id":"63635ad320a04e76cf1583c0","slug":"rajasthan-it-raid-at-the-house-of-bikaner-s-bjp-leader-and-liquor-businessman-tax-evasion-of-crores-may-be-e","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर के भाजपा नेता और शराब व्यवसायी के घर आईटी छापा, करोड़ों की कर चोरी का हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर के भाजपा नेता और शराब व्यवसायी के घर आईटी छापा, करोड़ों की कर चोरी का हो सकता है खुलासा
Thu, 03 Nov 2022 11:38 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:38 AM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर में चायल बंधुओं, झंवर ग्रुप और कुछ अन्य व्यापारियों के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति और कर चोरी का मामला सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
बीकानेर में आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर शहर के बड़े व्यापारी समूहों के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। जयपुर और दिल्ली से आई टीमों ने चायल बंधुओं के साथ-साथ झंवर ग्रुप, नाइन स्टार ग्रुप के जुगल राठी और दुग्गड ग्रुप में भी सर्च की कार्यवाही चल रही है। करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति और कर चोरी का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी धनपत चायल एवं उनके भाइयों के ठिकानों पर सर्च चल रहा है। चायल शराब के व्यवसाय से जुड़े हैं। कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित निवास पर जयपुर और जोधपुर से 20 से अधिक वाहनों में आई आईटी विभाग की टीम जांच कर रही है। झंवर के अलावा नाइन स्टार ग्रुप के जुगल राठी और दुग्गड़ ग्रुप पर भी सर्च की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
इसी तरह बीकानेर में नोखा के झंवर ग्रुप के निवास, फैक्ट्री और कोल्ड स्टोरेज पर सर्च की जा रही है। भाजपा नेता श्रीनिवास झंवर, हनुमान झंवर, लाला झंवर के निवास और फैक्ट्री पर कार्यवाही की जा रही है। झंवर ग्रुप पर आरोप है कि कोरोना काल के दौरान दालों की सप्लाई में टैक्स चोरी की थी। कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति के सीने में दर्द की शिकायत की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन