फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan home minister said pehlu khan was cow smuggler

गौ-तस्कर था पहलू खान, पहले से दर्ज हैं तीन मामले

Tue, 25 Apr 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
rajasthan home minister said pehlu khan was cow smuggler
गुलाबचंद कटारिया

विज्ञापन

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत के मामले में कहा कि पहलू खान एक गौ—तस्कर था और उसके खिलाफ पहले भी गौ—तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं।अलवर के बहरोड़ में एक अप्रेल को कथित गौ—तस्करों के साथ हुई मारपीट के बाद एक कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत हो गई थी।
 

इस मामले को लेकर सोमवार को राजस्थान विधानसभा में जमकर शोर—शराबा हुआ। कटारिया ने विधानसभा में कहा कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन भी पहलू खान के पास गौवंश को ले जाने के आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे। वहीं, कटारिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस वैमनस्यता फैला रही है। सरकार हिंदु—मुस्लिम के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करती। साथ ही गृहमंत्री का कहना था कि जिन लोगोंं ने मारपीट की है उनके खिलाफ भी सरकार ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ 308 में केस दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन अप्रेल को कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत के बाद से अब भी राजनीति गर्माई हुई है। आरोप—प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस घटना की गूंज पहले संसद तक में सुनाई दी थी। हालांकि राज्य का गृह विभाग पहले भी यह स्पष्ट कर चुका है कि जिन लोगों के साथ एक अप्रेल को मारपीट की गई उनके पास ट्रांजिट परमिट नहीं था। जिसकी रिपोर्ट भी केन्द्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के तहत एक अप्रेल को बहरोड़ में कथित गौ-तस्करों के साथ गौ-रक्षकों ने मारपीट की थी। जिसके बाद तीन अप्रेल को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में एक कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत हो गई थी। इसके बाद से यह मामला देश की संसद से लेकर मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।


इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें पुलिस के अनुसार अवैध रूप से गौवंश ले जाने के आरोप में कई लोगों पर केस दर्ज किया, जबकि मारपीट के आरोप में भी कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मारपीट करने वालों को गिफ्तार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed