{"_id":"590745994f1c1b36514421e3","slug":"rajasthan-highcourt-comment-at-military-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूलों में बालिका शिक्षा पर हाईकोर्ट ने पूछी सरकार की मंशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूलों में बालिका शिक्षा पर हाईकोर्ट ने पूछी सरकार की मंशा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 May 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने सैनिक स्कूलों में बालिका शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में राज्य सरकार से मंशा स्पष्ट करने को कहा है।
न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश वीके व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश माही यादव की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। सोमवार को सुनवाई के दौरान रक्षा मंत्रालय की उप सचिव अदालत में पेश हुई। रक्षा मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल आरडी रस्तोगी की ओर से कहा गया कि केन्द्र सरकार सैनिक स्कूलों में बालिकाओं को प्रवेश देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत है, लेकिन स्कूलों में बालिकाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य राज्य सरकार का है।
यदि राज्य सरकार की ओर से ये सुविधाएं मुहैया करा दी जाती हैं तो सैनिक स्कूलों में बालिकाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दे दिया जाएगा। इस पर अदालत ने राज्य सरकार को अपनी मंशा स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं। याचिका में सैनिक स्कूलों में बालिकाओं को प्रवेश नहीं देने को चुनौती दी गई है।