फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: High Court refuses to grant bail to ex-Rajasthan minister Mahipal Maderna in Bhanwari Devi murder case

भंवरी देवी हत्याकांड: पूर्व मंत्री मदेरणा को जमानत देने से राजस्थान हाईकोर्ट का इनकार, सात अन्य को राहत

Tue, 10 Aug 2021 04:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 Aug 2021 04:29 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। उनकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी गई। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: High Court refuses to grant bail to ex-Rajasthan minister Mahipal Maderna in Bhanwari Devi murder case
महिपाल मदेरणा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को राजस्थान हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। वे राज्य के चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी हैं। हालांकि हाईकोर्ट ने मामले के सात अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। 

विज्ञापन

 

भंवर देवी हत्याकांड में गिरफ्तार महिपाल मदेरणा इस समय जेल में है। वे पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री थे। भंवरी देवी के साथ उनकी सीड़ी आने के बाद उन्हे पद गंवाना पड़ा था। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मदेरणा परिवार के फंसने से राजस्थान और खासकर कांग्रेस की राजनीति में जाटों के वर्चस्व में जबरदस्त कमी आई। महिपाल मदेरणा दिग्गज नेता परसराम मदेरणा के बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की राजनीति में मचा था बवाल
2011 में हुए भंवरी देवी हत्याकांड ने राजस्थान की राजनीति में तूफान मचा दिया था। भंवरी देवी एक नर्स थी, जिसके राज्य के कई मंत्रियों से संबंध थे। इसकी सीडी व ऑडियो क्लिप उजागर होते ही राज्य में बवाल मच गया था। 2011 में वह अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद उसकी मौत की खबर मिली थी। बवाल मचने पर जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इसके बाद पूरा मामला परत दर परत खुलता चला गया। मामले के तार राजस्थान के तत्कालीन मंत्री महिपाल मदेरणा से जुड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed