{"_id":"5a27ada64f1c1baf678c0000","slug":"rajasthan-hafiz-saeed-lashkar-e-taiba-8-member-aim-were-communal-riots","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में दंगे फैलाना था हाफिज सईद के इन आतंकियों का मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में दंगे फैलाना था हाफिज सईद के इन आतंकियों का मकसद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
terrorist
- फोटो : FILE PHOTO
लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में बैठकर खुलेआम आतंकी गतिविधियां संचालित करता है। मुम्बई हमले के आरोपी सईद के आठ आतंकी आज जयपुर में अपने गुनाहों की सजा पाएंगे।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में राजस्थान पुलिस की एसओजी ने इन आतंकियों को पकड़ा था। इन आठ आतंकियों में तीन पाकिस्तानी हैं, जबकि पांच भारतीय हैं। इसके बाद इन्हें जेल में डाल दिया गया। एटीएस की जांच में सामने आया था कि इन आठ आतंकियों का मकसद देश में दंगे फैलाना था।
जांच में खुसाला हुआ कि यही नहीं आतंक के इन आकाओं ने राजस्थान और पंजाब की जेल में अपना नेटवर्क तैयार कर लिया था।

Trending Videos
जांच एजेंसियों को मिली थी सफलता
hafiz saeed
जयपुर के एडीजी 17 कोर्ट में करीब सात वर्ष चले इस मुकदमे में तीन हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट पेश की गई। इसके बाद बीते माह इन आठ आरोपियों को कोर्ट ने दोषी माना था। जिसमें असगर अली, शकर उल्लाह व मोहम्मद इकबाली पाकिस्तानी है। जबकि निशाचंद अली, पवन पुरी, अरुण जैन, काबिल खान और अब्दुल मजीद भारतीय नागरिक है।
हालांकि बाद में मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई थी। जांच एजेंसियों ने फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर इस आतंक की सेल का खुलासा किया था।
हालांकि बाद में मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई थी। जांच एजेंसियों ने फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर इस आतंक की सेल का खुलासा किया था।