फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Government school children up to eighth will get free uniform and milk

Rajasthan: आठवीं तक के सरकारी स्कूली बच्चों को मिलेगा फ्री यूनिफॉर्म और दूध, कल गहलोत करेंगे योजना की शुरुआत

Mon, 28 Nov 2022 08:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Nov 2022 08:32 AM IST
सार

बाल गोपाल और फ्री स्कूल यूनिफॉर्म योजना के तहत बच्चों को स्कूल यूनिफार्म फैब्रिक के दो सेट उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना से 67 लाख छात्र को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Government school children up to eighth will get free uniform and milk
राजस्थान में छात्रों को फ्री मिलेगा यूनिफॉर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में 29 नवंबर को अशोक गहलोत जयपुर से बाल गोपाल और फ्री स्कूल यूनिफॉर्म योजना की वर्चुअली शुरुआत करेंगे। इसके तहत 70 लाख से ज्यादा छात्र को फ्री स्कूल ड्रेस दी जाएगी। साथ ही उन्हें दूध भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाल गोपाल और फ्री स्कूल यूनिफॉर्म योजना के उद्घाटन के समय शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश के 33 जिलों में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग प्रदेश के 64,479 सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल यूनिफार्म फैब्रिक के दो सेट उपलब्ध कराएगा। जिसके तहत 67 लाख से अधिक छात्रों को यूनिफॉर्म फैब्रिक मिलेगी। इसके साथ ही यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए प्रत्येक छात्र के खाते में 200 रुपए का भुगतान किया जाएगा। वहीं जिन बच्चों का बैंक में खाता नहीं होगा, उनके परिवार के खाते में रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया कि प्रदेशभर में जिला और ब्लॉक स्तर पर फैब्रिक पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो गया है। ब्लॉक स्तर के पीईईओ (ग्रामीण इलाकों में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) और यूसीईईओ (शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) के जरिए स्कूलों में यूनिफॉर्म के फैब्रिक छात्रों को दिए जाएंगे। हालांकि, यूनिफॉर्म सिर्फ उन ही बच्चों को दिए जाएंगे, जिन्होंने कक्षा 1 से 8 तक में 30 अगस्त 2022 तक एडमिशन ले लिया है।


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिली लीटर और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिली लीटर मिल्क पाउडर से बना दूध प्रार्थना सभा के बाद दिया जाएगा। बाल गोपाल योजना के तहत स्कूली बच्चे जो कक्षा एक से आठवीं तक में पढ़ते हैं। उन्हें सप्ताह में केवल 2 दिन गर्म दूध दिया जाएगा। इस योजना में दूध वितरण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समिति की रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed