{"_id":"5a48a5034f1c1bc20a8b5a4f","slug":"rajasthan-government-minister-left-the-speech-and-singing-the-songs-everyone-was-wondering","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने भाषण छोड़ गुनगुनाया गीत,सुनने वाले रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने भाषण छोड़ गुनगुनाया गीत,सुनने वाले रह गए दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
मंच से गीत गाते मंत्री राजकुमार रिणवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार के एक मंत्री ने भाषण छोड़ मंच से गीत सुनाकर हर किसी को दंग कर दिया। मंत्री ने गीत के साथ-साथ अपने एक्सप्रेशन भी दिए, जिसे देखकर समारोह में मौजूद हर व्यक्ति उनकी तारीफ करने लगा।
मामला राजस्थान के सीकर जिले से जुड़ा है। यहां कल रात एक प्राइवेट संस्थान का एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा को भी बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। आम तौर पर आला अधिकारियों के साथ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते नजर आने वाले मंत्री यहां कार्यक्रम में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए।
जोधपुरी सूट पहनकर आए मंत्री ने यहां कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं सहित हर किसी को अचंभित कर दिया। उन्होंने यहां मंच से राजस्थानी गीत का गायन किया, जिसे सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई।

बोले, भाषण ज्यादा ठीक नहीं रहेगा
मंच से गीत गाते हुए मंत्री
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार, देवस्थान मंत्री और सीकर जिले के प्रभारी राजकुमार रिणवा प्रिंस एजु हब संस्थान में आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान जब मंत्री महोदय को मंच पर बच्चों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया तो मंत्री राजकुमार रिणवा मंच पर आए।
यहां मंच के जरिये ही उन्होंने कहा कि जैसा की आज यहां संगीत का कार्यक्रम है तो उसमें भाषण ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि, चलो आज आपको गीत सुना देता हूं। फिर क्या था, मंत्री के मुंह से ये शब्द सुनते ही कार्यक्रम को जोश और बढ़ गया।
जब मंत्री रिणवा यहां एक के बाद एक दो मारवाड़ी गीत सुनाए तो कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और स्कूली स्टाफ ने भी थिरकना शुरू कर दिया।