{"_id":"593fbb78866419755d8b46df","slug":"rajasthan-government-is-now-in-action-for-farmer-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को लेकर गृहमंत्री ने बुलाई आपात बैठक, बयानबाजी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन को लेकर गृहमंत्री ने बुलाई आपात बैठक, बयानबाजी जारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार शाम प्रदेश के आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें राजस्थान के डीजीपी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में आंदोलन के दौरान सरकार की क्या रुपरेखा रहेगी इस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान में भारतीय किसान संंघ की ओर से 15 जून से प्रारंभ होने वाले किसान आंदोलन को लेकर अब सरकार हरकत में नजर आ रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सरकार और किसान आमने-सामने हो गए थे जिसके बाद पांच किसानों की जान चली गई थी। वहीं दूसरी और नेताओं की बयानबाजी किसान आंदोलन को लेकर जारी है। नया बयान जोधपुर से भाजपा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत का आया है। शेखावत ने कहा है कि किसानों की समस्या का स्थायी समाधान कर्जमाफी नहीं है।
विज्ञापन
जबकि मध्य प्रदेश में मंगलवार को आई किसानों की आत्म्हत्या की खबरें राजस्थान सरकार की भी मुश्किलें बढ़ा सकती है। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों की ऋण माफी की घोषणा के बाद से ही राजस्थान सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई है।
विज्ञापन