{"_id":"593162cb4f1c1bf946bdabc1","slug":"rajasthan-government-create-new-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: स्कूलों में मिलेगी नौकरी, 2452 नए पद सृजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: स्कूलों में मिलेगी नौकरी, 2452 नए पद सृजित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक नौकरी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा में प्रधानाध्यापक, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, प्रयोगशाला सहायक आदि के 2 हजार 452 नवीन पदों का सृजन किया है।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि विद्यालय क्रमोन्नयन की बजट घोषणा के अंतर्गत यह नवीन पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नवीन सृजित पदों के अंतर्गत प्रधानाध्यापक के 33, स्कूल शिक्षा व्याख्याता के 1695, वरिष्ठ अध्यापक के 165 तथा शारीरिक शिक्षकों के 33 पद सृजित किए गए हैंं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नवीन क्रमोन्नत विद्यालयों में प्रयोगशाला सहायक के 448 तथा प्रयोगशाला सेवक के 78 पद पृथक रूप से नवसृजित किए गए हैं।
देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2017-18 में 286 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया हैं। इसी प्रकार 33 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया हैं। उन्होंने बताया कि 138 कला संकाय वाले विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा विज्ञान संकाय भी आरम्भ किया गया हैं।