फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government create new jobs

राजस्थान: स्कूलों में मिलेगी नौकरी, 2452 नए पद सृजित

Fri, 02 Jun 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
rajasthan government create new jobs
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा में प्रधानाध्यापक, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, प्रयोगशाला सहायक आदि के 2 हजार 452 नवीन पदों का सृजन किया है।
विज्ञापन


शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि विद्यालय क्रमोन्नयन की बजट घोषणा के अंतर्गत यह नवीन पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नवीन सृजित पदों के अंतर्गत प्रधानाध्यापक के 33, स्कूल शिक्षा व्याख्याता के 1695, वरिष्ठ अध्यापक के 165 तथा शारीरिक शिक्षकों के 33 पद सृजित किए गए हैंं।    उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नवीन क्रमोन्नत विद्यालयों में प्रयोगशाला सहायक के 448 तथा प्रयोगशाला सेवक के 78 पद पृथक रूप से नवसृजित किए गए हैं।


देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2017-18 में 286 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया हैं। इसी प्रकार 33 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया हैं। उन्होंने बताया कि 138 कला संकाय वाले विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा विज्ञान संकाय भी आरम्भ किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed