फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government and allen institute signed mou for free coaching

इंजीनियर और डॉक्टर बनने की पढ़ाई यहां होगी नि:शुल्क, इस इंस्टीट्यूट का मिला साथ

Mon, 30 Oct 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
rajasthan government and allen institute signed mou for free coaching
वासुदेव देवनानी
देश के नामी मेडिकल और इंजीनियरिंंग संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रतिवर्ष लाखों बच्चे कोटा के इंस्टीट्यूटों कोचिंग के लिए आते है। लाखों रुपए कोचिंग की फीस मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाले बच्चों को खासा परेशान करती है। लेकिन राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राजस्थान सरकार ने आज तोहफा दिया है। राजकीय माध्यमिक परिषद और कोटा के फेमस एलन इंस्टीट्यूट के बीच आज एक एमओयू हुआ है। जिसके अंतर्गत राजस्थान के 770 सरकारी स्कूल के बच्चों को यह इंस्टीट्यूट नि:शुल्क कोचिंग देगा। कोचिंग की यह व्यवस्था सरकारी स्कूलों के स्मार्ट क्लासरुम के जरिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

12वीं के छात्र भी होंगे सम्मलित

rajasthan government and allen institute signed mou for free coaching
फाइल फोटो।
 राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में हुए इस एमओयू के जरिए इस वर्ष 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को फायदा होगा। जबकि अगली वर्ष से नि:शुल्क कोचिंग की यह व्यवस्था 12वीं के कक्षा के बच्चों को भी मिलेगी। एमओयू के अनुसार फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को इस व्यवस्था में सम्मलित किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed